राजद प्रमुख की ओर से वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह तथा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने आज नयी दिल्ली में जदयू नेता से उनके आवास पर मुलाकात कर रैली में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया है लेकिन उन्होंने औपचारिक रूप से अब तक इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा है । ऐसा बताया जा रहा है कि बिहार में बदली हुई राजनीतिक परिस्थिति पर राजद नेताओं ने जदयू नेता श्री यादव के साथ चर्चा की । इसके साथ ही यादव को रैली में भाग लेने के लिये औपचारिक रूप से निमंत्रण भी दिया।
उधर राजद नेताओं ने यादव के साथ हुयी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया । यादव ने हालांकि नयी पार्टी बनाने को लेकर लगायी जा रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वह कोई नया दल बनाने नहीं जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि एक बात तो स्पष्ट है कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को जनमत मिला था और इसका टूटने का उन्हें अफसोस है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।