OMG! स्टार फुटबॉलर जूनियर नेमार ने फुटबॉल क्लब बार्सिलोना का छोड़ा साथ, डील जानकर उड़ जाएंगे होश
(International) ब्राजील के स्टार फुटबॉलर जूनियर नेमार ने फुटबॉल क्लब बार्सिलोना का साथ छोड़ दिया है। गुरुवार को पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने घोषणा की कि नेमार अब उनके क्लब की तरफ से खेलेंगे। नेमार का ट्रांसफर फुटबॉल इतिहास का सबसे महंगा ट्रांसफर भी है। 30 जून 2022 तक नेमार अब पीएसजी क्लब के लिए खेलेंगे।

नेमार की ट्रांसफर डील जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। नेमार 222 मिलियन यूरो (करीब 1680 करोड़ रुपये) की फीस के साथ पीएसजी के लिए खेलेंगे। फुटबॉल इतिहास में ये अब तक का सबसे महंगा ट्रांसफर भी है। पॉल पोग्बा 105 मिलियन यूरो में जूवेंटस से मैनचेस्टर युनाइटेड गए थे। 25 वर्षीय नेमार ने बार्सिलोना की ओर से 186 मैचों में 105 गोल दागे हैं।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक नेमार ने रिलीज क्लॉज को देखते हुए बार्सिलोना को 198 यूरो खुद भरने की कोशिश की, लेकिन ला लीगा ने पेमेंट को रिजेक्ट कर दिया। ला लीगा ने अपने बयान में कहा, 'हम इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि खिलाड़ी (नेमार) के वकील ने ला लीगा को क्लॉज वाली पेमेंट की लेकिन ये पेमेंट रिजेक्ट कर दी गई है। हम अभी इतना ही बता सकते हैं।' नेमार ने बार्सिलोना छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट भी शेयर की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।