क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी ने झालरापाटन में कार्यालय के लिए यहां बाईपास रोड पर एक सामुदायिक भवन में कमरा 12 अगस्त तक के लिए किराये पर ले रखा है। यहीं पर पार्टी की ओर से एक प्रेसवार्ता का आयोजन रखा गया था, जिसके लिए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यहां जुटे थे। इसी दौरान वहां नगर पालिका ईओ महावीर सिंह सिसोदिया पहुंचे और उनको कमरा खाली करने के लिए कहा, जिस पर कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध करते हुए ऐसा करने से मना कर दिया गया।
पार्टी के इस्तेमाल करने के लिए किराये पर लिये गए कमरे को खाली करने से मना करने पर वहां गहमागहमी के बीच काफी हंगामा हुआ। इसके थोड़ी देर बाद ही वहां पालिका की ओर से महिला कर्मचारियों को भेजा गया, जिन्होंने कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच ही कमरे को खाली कराने के लिए वहां रखे सामान को बाहर फेंक दिया और उनसे जबरन कमरा खाली करवाकर सामुदायिक भवन के ताला लगा दिया।
वहीं दूसरी ओर, पार्टी के लिए किराये पर लिए गए कमरे को जबरन खाली करा लिए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा रोष है। वहीं कमरा खाली कराने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा उनके साथ की गई बदतमीजी से भी वे खासा नाराज हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने जबरन कमरा खाली कराए जाने को भाजपा के इशारे पर की गई कार्यवाही बताते हुए इसका विरोध किया है। आप नेताओं का आरोप है कि यह सब 12 अगस्त की किसान रैली को देखते हुए हो रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।