IND vs SL पहले दिन का खेल : टीम इंडिया ने 6 विकेट पर बनाए 323 रन, शिखर की सेंचुरी
(DELHI, DELHI) तीन टेस्ट मैचों की सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम की नजरें तीसरे टेस्ट में अब श्रीलंका का उसके देश में पहली बार सूपड़ा साफ करने पर हैं. पल्लेकेले स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. पहले दो टेस्ट मैचों में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम मेजबानों पर पूरी तरह से हावी रही है. उसे दोनों मैचों में जीत के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ी. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 304 रनों से मात दी थी जबकि दूसरे टेस्ट मैच में उसने मेजबानों को पारी और 53 रनों से शिकस्त दे कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली थी. अगर भारत इस मैच को जीत लेता है तो वह श्रीलंका में नौ टेस्ट मैच जीतने वाली पहली विदेशी टीम बन जाएगी |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।