मोदी ने लिखा, 'एन श्रीनिवासन को सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट से दूर रहने की हिदायत दी, बावजूद श्रीनिवासन का दखल है. जबकि मुझे किसी एजेंसी ने दोषी नहीं पाया. लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को सबसे पहले मैने राजस्थान क्रिकेट मे लागू कर उच्च मानदंड पेश किए. लेकिन मुझ पर बैन, ललित मोदी ने बीसीसीआई के प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए लिखा कि 2010 में जब उन्होंने आईपीएल छोड़ा तब 11 बिलियन डॉलर उसकी वैल्यू थी. लेकिन नए उपायों के अभाव में आईपीएल की वैल्यू चार बिलियन डॉलर रह गई. उन्होंने लिखा, '2005 में जब बीसीसीआई का काम संभाला तब बीसीसीआई का राजस्व महज 260 करोड़ था. लेकिन 2010 जब उन्होंने छोड़ा तब रिजर्व 47600 करोड़ था, हालांकि अब सवाल ये कि मोदी का अगर हिंदुस्तान की क्रिकेट और क्रिकेट की सियासत से मोह भंग हो गया या मजबूरी में मोह छोड़ना पड़ा तो क्या अब वे भारत लौटने की सोचेंगे. मोदी जब क्रिकेट की सियासत से दूर हो गए तो फिर उनके विरोधी और बीसीसीआई क्या अब जांच एजेंसियों या भारत सरकार मोदी के प्रत्यार्पण या किसी तरह भारत लाने का दबाब बनाएगी. हालांकि मोदी के समर्थन आरएस नांदू दावा कर रहे हैं कि सुरक्षा दी जाए तो मोदी हिंदुस्तान आ सकते हैं |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।