तेजस्वी ने नीतीश प्रशासन पर लगाया जानबूझकर सभा स्थगित करवाने का आरोप
(India)

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार प्रशासन पर जानबूझकर सभा स्थगित करवाने का आरोप लगाया है। तेजस्वी 17 अगस्त को भागलपुर जिले में सुबह 11 बजे सृजन घोटाले को लेकर सभा करने वाले थे। यादव के अनुसार, सभास्थल समेत पूरे सबौर ब्लॉक में धारा 144 लगवा दी गई। उन्होंने बताया, ”कल (17 अगस्त) सुबह 11 बजे भागलपुर में सृजन घोटाले को लेकर मेरी जनसभा निर्धारित थी। घबराकर नीतीश जी ने अभी रात को वहाँ पूरे ब्लॉक मे धारा-144 लगा दी है। जिस सबौर ब्लॉक में सभा होनी थी यह वही जगह है जहाँ नीतीश कुमार के सीधे संरक्षण में 2000 करोड़ से ज्यादा का “सृजन महाघोटाला” हुआ है। घोटाले के पर्दाफाश को रोकने के लिए सभास्थल समेत पूरे सबौर ब्लॉक में धारा 144 लगवाना साबित करता है की मुख्यमंत्री की इसमें बड़ी संलिप्तता है।” तेजस्वी ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके ठहरने तक की व्यवस्था नहीं कर पा रहा। उन्होंने कहा, ”नीतीश जी, आप मेरे 4 जिलो की जनादेश अपमान यात्रा से इतने डर गए कि अब सभा रोकने के लिए 144 लगवाने के बहाने खोज रहे है। अभी से इतना घबरा रहे है? मुझे ठहरने के लिए सर्किट हाउस नहीं दिया जा रहा, जिस गेस्ट हाउस में ठहरना था, वहां धारा-144 लगा दी गई है। डीएम और एसपी फोन नहीं उठा रहे है। भागलपुर पहुंचने वाला हूँ, जिला अधिकारी और ैैच् फोन नहीं उठा रहे। प्रतिपक्ष नेता को ठहरने के लिए सरकार द्वारा जगह नहीं देना घोर तानाशाही है।”

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।