(India)
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने साल 2019 के वर्ल्ड कप से पहले बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने कहा है कि वो चाहते हैं कि जब टीम इंडिया 2019 के वर्ल्ड कप में उतरे तो उनकी फील्डिंग सबसे मजबूत हो। हाल ही में चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने भी कहा था कि 2019 के वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों का चयन करते समय फिटनेस को सबसे ज्यादा तरजीह दी जाएगी। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में शास्त्री ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि जब 2019 वर्ल्ड कप में हमारी टीम उतरे तो उसकी फील्डिंग सबसे मजबूत हो।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।