(DELHI, DELHI)
फॉर्मर इंडियन क्रिकेट कैप्टन सौरभ गांगुली बारासात (पश्चिम बंगाल) में 2 अक्टूबर को दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के साथ एक चैरिटी मैच खेलेंगे। इस मैच में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्लई के अलावा क्रिकेटर मनोज तिवारी, दीप दासगुप्ता और एक्टर अबीर चटर्जी भी शामिल होंगे। इस मैच को मैच फॉर यूनिटी नाम दिया गया है। 1986 में फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली अर्जेंटीना टीम के हिस्सा रहे माराडोना 2 से 4 अक्टूबर के बीच भारत दौरे पर आ सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि यह प्रदर्शनी मैच बारासात के आदित्य स्कूल स्पोर्टस काम्पलैक्स में आयोजित किया जाएगा। मोहन बागान के फारवर्ड सोनी नोर्दे और क्लब के पूर्व खिलाड़ी चीमा ओकोरी, जोस रामिरे बारितो और ओडाफा ओकोली भी इस प्रदर्शनी मैच में माराडोना के साथ खेलने उतरेंगे। इसके अलावा पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रसून बनर्जी, कार्लटन चैपमैन और दिपेंदू बिस्वास भी मैच में हिस्सा लेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।