सातवीं सीड़ रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के इवान डोडिज को सेकेंड सीड पोलैंड के लुकास्ज कुबोत और मार्सेलो मेलो की जोड़ी ने एक कड़े मुकाबले में हराया। एक घंटे और 36 मिनट तक चले इस मुकाबले में बोपन्ना और डोडिज को 1-6, 7-6, 7-10 से हार का सामना करना पड़ा।
टूर्नामेंट के महिला युगल मुकाबले में भारत की सानिया मिर्जा और चीन की शुआइ पेंग की जोड़ी सेमीफाइनल में ताइवान की ह्सी सू-वेई और रोमानिया की मोनिका निसुलेस्कु हार गयी। एक घंटे 33 मिनट तक चले इस मुकाबले में सानिया और पेंग सीधे सेटों में 4-6, 6-7 से हार कर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।