सुशील मोदी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को वह चाहे मुख्यमंत्री हो या वित्तमंत्री केवल उस कार्यकाल में घोटाला होने से उनकी संलिप्तता साबित नहीं होती, लेकिन अगर जांच में किसी के खिलाफ साक्ष्य पाया गया तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
सुशील मोदी ने कहा कि वह चाहे भाजपा का नेता हो या जनता दल यूनाइटेड या राजद का नेता. अगर घोटाले में उसके खिलाफ सबूत पाया गया तो जांच एजेंसी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। लेकिन अपने खिलाफ आरोपों पर सुशील मोदी ने कहा कि राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी भी मंत्री रहे और तेजप्रताप यादव जब स्वास्थ्य मंत्री थे तब भी उनके विभाग के पैसे का गबन हुआ, लेकिन इससे इनको दोषी नहीं माना जा सकता।
सृजन के मुद्दे पर बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों में मंगलवार को हंगामा हुआ। सदन को स्थगित भी करना पड़ा, लेकिन सुशील मोदी ने दावा किया कि इस घोटाले पर सरकार सदन में जवाब देने के लिए तैयार है। लालू यादव के आरोपों पर सुशील मोदी ने कहा कि कम से कम सीबीआई जांच पर सवाल नहीं करेंगे भले वह उनके खिलाफ ही क्यों ना हो।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।