कांग्रेस ने भी किया लालू यादव की रैली से ‘किनारा’
(India) बीजेपी के खिलाफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अकेले ही अपनी रैली का आयोजन करना होगा। लगभग सभी मुख्य विपक्षी दलों के सुप्रीम नेता, उनकी रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे। कांग्रेस राजद और उसकी रैली को समर्थन दे रही है लेकिन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी या उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस रैली में शामिल नहीं होंगे। पटना में प्रेस वार्ता के दौरान लालू ने इस बात की पुष्टि की हैं। हालांकि रविवार(27 अगस्त) को पटना में आयोजित इस रैली में गुलाम नबी आजाद कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे। लालू यादव ने बताया, ‘‘कांग्रेस राजद का समर्थन करती है और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद 27 अगस्त को पटना में आयोजित रैली में हिस्सा लेंगे।’’ राहुल गांधी ने इससे पहले पटना की रैली में हिस्सा लेने का संकेत दिया था लेकिन विश्लेषकों की राय में रैली में उनकी उपस्थिति से कई पहलू पर फर्क पड़ता क्योंकि लालू और उनके बेटे पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।