यूएफसी के दिग्गज फाइटर कोनोर गैक्कग्रेगोर को हराकर 50वीं जीत दर्ज की फ्लॉयड मेवेदर ने..
(International) फ्लॉयड मेवेदर ने रिटायरमेंट के दो साल बाद रिंग में वापसी की है। उन्होंने वापसी के साथ ही यूएफसी के दिग्गज फाइटर कोनोर गैक्कग्रेगोर को हराकर 50वीं जीत दर्ज की है। 40 साल के इस पूर्व वेटलिफ्टिंग चैम्पियन ने लॉस वेगास के टी-मोबाइल एरीना में जबर्दस्त तकनीक से यह मुकाबला जीता है। उन्हें प्रोफेशनल बॉक्सरों में बेहतरीन डिफेंसिव खिलाड़ी माना जाता है।
आयरलैंड के 29 साल के युवा कोनेर ने करियर में कुल 18 नॉकआउट मुकाबले खेले हैं, जब कि मेवेदर ने आखिरी फाइट 12 सितंबर 2015 को लड़ी थी। मेवेदर दुनिया के सबसे अमीर एथलीट हैं, वो 2700 करोड़ के मालिक हैं।
बता दें कि फ्लॉयड मेवेदर ने 2015 में मेनी पेकियाओ को हराकर वेल्टरवेट विश्व खिताब जीता था, लेकिन विश्व मुक्केबाजी संगठन ने उनसे यह खिताब छीन लिया। दरअसल मेवेदर को दो लाख डॉलर मंजूरी फीस जमा करनी थी, जो कि वह नहीं कर सके थे। अहम बात यह रही थी कि उससे दो महीने पहले ही उन्होंने लास वेगास में हुए इस बहुचर्चित मुकाबले से 22 करोड़ डॉलर कमाए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।