'आप' के बागी नेता कपिल मिश्रा ने फिर लगाये आरोप, सामने लाये 'बंटी-बबली और केजरीवाल'..
(DELHI, DELHI) बवाना सीट पर आम आदमी पार्टी को मिली जीत के बाद भले ही दिल्ली के सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हों ले किन 'आप' के बागी नेता कपिल मिश्रा के तेवर जस के तस बने हुए हैं। सीएम को जीत की बधाई देने के बाद एक बार फिर कपिल ने हमलावर तेवर अपना लिए हैं। मिश्रा ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधने के लिए नया तरीखा खोजा है। कपिल ने इस बार एक किताब के जरिए दिल्ली सरकार पर निशाना साधा और उस किताब का नाम दिया है 'बंटी-बबली और केजरीवाल'। मिश्रा ने इस किताब को खुद लिखा है। इसमें दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और उनकी पत्नी पर लगे आरोपों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। कपिल का कहना है कि सीबीआइ ने सत्येंद्र जैन और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है और उस मामले की जानकारी को वह इस किताब के जरिए दिल्ली की आम जनता तक पहुंचाएगे।

कपिल मिश्रा ने इस किताब के जरिए जैन और उनकी पत्नी पर हवाला, बेनामी और फर्जी कंपनियां बनाने के आरोप भी लगाए है। उनका कहना है कि जो लोग सत्ता और ताकत का इस्तेमाल कर गलत काम करते हैं उन लोगों की सच्चाई जनता के सामने लाना जरूरी है। साथ ही किताब में यह भी बताया गया कि केजरीवाल अपने मंत्री सत्येंद्र जैन का बचाव कर रहे हैं और यह दोनों लोग आज के वक्त में केजरीवाल की मजबूरी बन चुके हैं।किताब में जैन की बेनामी संपत्ति के पते भी शामिल हैं, उनकी बेटी सौम्या जैन की नियुक्ति का घोटाला और केजरीवाल की साली के दामाद निकुंज अग्रवाल की नियुक्ति में गड़बड़ियों की जानकारी दी गई है। किताब में जिन मामलों के जिक्र है उनसे संबंधित दस्तावेज में लगाए गए हैं। अभी इंटरनेट पर किताब का ई-बुक फॉर्मेट जारी किया गया है, लेकिन कपिल का कहना है कि जल्द इस किताब की हार्ड कॉपी दिल्ली की सार्वजनिक जगहों पर बांटी भी जाएगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।