मासूम बच्चों की मौत पर बोले सीएम् योगी - क्या सरकार आपके बच्चों को पालेगी?
(Gorakhpur, Gorakhpur) गोरखपुर का बीआरडी अस्पताल मासूम बच्चों की कब्रगाह बनता जा रहा है. सिर्फ अगस्त महीने में अस्पताल में भर्ती 290 बच्चों की मौत हुई है. इसमें 36 मौत तो ऑक्सीजन की कमी से हुई थी जिस पर बड़ा हंगामा मचा था. अब बाकी बच्चों की मौत इंफेलाइटिस से हुई है, मासूमों की मौत पर उठ रहे सवालों के बीच उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बेहद शर्मनाक बयान दिया है. लखनऊ में एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”हम लोगों ने अपनी जिम्मेदारी सरकार पर डाल दी है जैसे हम सभी जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए हों. मुझे तो कभी कभी लगता है कि एक समय के बाद ऐसा ना हो कि लोग अपने बच्चों को एक-दो साल का होते ही सरकार के भरोसे छोड़ दें कि अब सरकार इन बच्चों का पालन पोषण करे.आपको बता दें कि कुछ पहले ही सीएम आदित्यनाथ बनारस के दौरे पर गए थे. यहां उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू नाम की बीमारी का होवा सिर्फ लोगों ने बना रखा है.

गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है. पिछले 72 घंटों में 61 बच्चों की मौत. बीआरडी अस्पताल के प्रिंसिपल पीके सिंह ने कहा इस मौसम में हर साल यही हाल होता है. इसी महीने दो हफ्ते पहले बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से 30 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई थी. सरकार ने ऑक्सीजन कमी की बात नहीं मानी थी.उस वक्त जांच के लिए गोरखपुर गए उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बच्चों की मौत के लिए अगस्त के महीने को ही जिम्मेदार बताया था. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आंकड़े पेश करते हुए कहा था कि अगस्त महीने में बच्चों की मौत होती है |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।