दरअसल टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर अभ्यास मैच के लिये बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन में फोर्थ कैटेगरी की टीम का चयन किया है, क्योंकि देश के टॉप 45 खिलाड़ी दिलीप ट्रॉफी में व्यस्त हैं। ऐसे में युवराज का बोर्ड प्रेसिडेंट की टीम में भी न चुना जाना उनके करियर पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
आईपीएल के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिला़ड़ियों को बोर्ड प्रेसिडेंट की टीम में शामिल किया गया है। इनमें राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा और एमएस वॉशिंगटन सुंदर के साथ तेज गेंदबाज कुलवंत खेज्रोलिया को टीम में शामिल किया गया है। इस सीरीज के लिए युवी को टीम इंडिया में शामिल न करना उनके लिए चिंता की बात हो सकती है। हालांकि इससे पहले श्रीलंका दौरे पर भी युवी टीम से बाहर ही थे।
टीम इंडिया शीर्ष 15 क्रिकेटर श्रीलंका दौरे पर गए थे और उनका ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बने रहना लगभग तय है। इसके बाद 45 क्रिकेटर इस समय चल रही दिलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं। श्रीलंका गए 15 और दिलीप ट्रॉफी खेल रहे 45 क्रिकेटर मिलकर देश के शीर्ष 60 क्रिकेटर होते हैं और इनमें कहीं भी युवी का नाम शामिल नहीं है।
बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन की टीम: राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, शिवम चौधरी, नीतीश राणा, गोविंद पोद्दार, गुरकीरत मान, श्रीवत्स गोस्वामी, अक्षय कर्णेवार, कुलवंत खेज्रोलिया, कुशांग पटेल, आवेश खान, संदीप शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, राहिल शाह।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।