जीवराज ने आगे कहा कि कांग्रेस के राज्य में संघ के कई लोगों की हत्या हुई, जिसके बारे में गौरी लंकेश ने लिखा. अगर वो इस तरह के लेख नहीं लिखतीं तो आज जिंदा होतीं. वो मेरी बहन जैसी हैं, उनके साथ गलत हुआ, लेकिन उन्होंने जो आरएसएस के बारे में लिखा वो गलत था.
गौरी लंकेश मर्डर केस को लेकर राजनीति गरमा रही है. केंद्र में विपक्षी दल कांग्रेस सत्ताधारी बीजेपी पर आरोप मढ़ रही है, वहीं बीजेपी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है. बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्नाटक सरकार से कहा है कि वह पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु में हुई हत्या की तत्काल जांच करे और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे.
गौरी लंकेश की उनके घर के अंदर हत्या कर दी गई थीं. वो एक ऐसी पत्रकार थीं, जो व्यवस्था विरोधी, गरीब समर्थक और दलित समर्थक रुख रखती थीं. कन्नड पत्रकारिता में कुछ महिला संपादकों में शामिल गौरी प्रखर कार्यकर्ता थीं |
साल 1962 में जन्मीं गौरी कन्नड पत्रकार और कन्नड साप्ताहिक टैबलॉयड 'लंकेश पत्रिका' के संस्थापक पी. लंकेश की बेटी थीं. उनकी बहन कविता और भाई इंद्रजीत लंकेश फिल्म और थिएटर कलाकार हैं.
अपने भाई और पत्रिका के प्रोपराइटर/प्रकाशक इंद्रजीत से मतभेद के बाद उन्होंने लंकेश पत्रिका के संपादक पद को छोड़कर 2005 में कन्नड टैबलॉयड 'गौरी लंकेश पत्रिका' की शुरुआत की थी
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।