सुखबीर ने कहा कि राहुल ने तो कहा था कि पंजाब का 70 फीसद युवा नशे की गर्त में फंसा हुआ है। आज इन दोनों ही नेताओं को पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछली शिअद-बीजेपी सरकार के विकास की कहानी का सामना न कर पाने के चलते पूरी साजिश रची गई थी। कांग्रेस व आप ने युवाओं के जीवन के साथ खेल किया और पंजाब की छवि को पूरी दुनिया में धूमिल किया।
चंडीगढ़ में एनएसयूआई के समारोह में राहुल गांधी ने दावा किया था कि पंजाब के युवाओं में से 70 प्रतिशत नशेड़ी हैं, जिसके बाद पंजाब में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया था। सुखबीर ने कहा कि केजरीवाल और उनके बाहरी लोगों के गिरोह ने भी 40 लाख युवाओं के नशीले पदार्थों के सेवन का दावा करके युवाओं के भविष्य को खत्म करने की कोशिश की थी।
पीजीआईएमआर की रिपोर्ट बताती है कि राज्य में 2.7 लाख युवा नशे की गर्त में हैं। सुखबीर ने कहा कि एम्स, दिल्ली के एक विस्तृत सर्वेक्षण ने नशे की लत को 0.84 प्रतिशत पर रखा था। पंजाब सरकार ने 3.76 लाख युवाओं पर पुलिस की नियुक्ति के लिए एक डोप परीक्षण किया था जिसमें मात्र 1.27 फीसद युवा ही पॉजिटिव पाए गए थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।