(DELHI, DELHI)
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु कोरिया ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में चीन की बिंजिआओ को 21-10, 17-21,21-16 से हराया। इस मुकाबले में सिंधु की जबर्दस्त शुरूआत रही। उन्होंने पहला गे 16 मिनट में ही जीत लिया। हालांकि दूसरे गेम में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन फिर तीसरे गेम में वापसी करते हुए चीनी शटलर को हराया। सिंधु फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा भिड़ेंगी। ओकुहारा ने पिछले महीने वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में सिंधु को हराया था। वर्ल्ड नंबर 9 ओकुहारा ने सेमीफाइनल में 2016 में चैंपियन वर्ल्ड नंबर 2 हमवतन एकाने यामागुची को 21-17, 21-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। सिंधु अगर कोरिया ओपन जीतने में कामयाब रहती हैं तो वो इस टूर्नामेंट में जीत हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी होंगी। कोरिय ओपन की शुरूआत 1991 में हुई थी। इसे में अब तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने खिताबी जीत हासिल नहीं की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।