भारत को मिली पहली सफलता ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पुरे
(DELHI, DELHI) भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में 1 विकेट गंवा कर 102 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 42 रन बना कर हुए आउट। आरोन फिंच (42 रन) और स्मिथ (14 रन) क्रीज पर हैं।
भारत पहले ही सीरीज में 2-0 से आगे है और तीसरा मैच जीतकर वह अपराजेय बढ़त हासिल करना चाहेगा। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत अभी तक कोई वनडे मैच नहीं हारा है और वह इस मैच को जीतकर इतिहास रचना चाहेगा। यदि टीम इंडिया ने यह मैच जीता तो यह उसकी होलकर स्टेडियम में लगातार 5वीं जीत होगी और किसी स्टेडियम में शुरुआती पांच मैच जीतने का यह उसका पहला मौका होगा।
भारत ने इससे पहले कभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में लगातार तीन मैच नहीं जीते हैं। टीम इंडिया ने यदि रविवार का मैच जीता तो वह यह रिकॉर्ड बना देगा क्योंकि उसकी यह इस सीरीज में लगातार तीसरी जीत होगी।
भारत ने कभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चार वनडे नहीं जीते हैं। वह अभी तक तीन अलग-अलग मौकों पर अलग सीरीज टूर्नामेंट्‍स में भारत के खिलाफ तीन-तीन मैच जीत चुका है। भारत ने 2016 सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को वनडे में हराया था और उसके बाद वह इस सीरीज में शुरुआती दो मैच जीत चुका है। भारत ने यदि तीसरा मैच जीता तो यह उसकी लगातार चौथी जीत होगी और इतिहास रचा जाएगा।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो बदलाव हुए हैं हिल्टॉन कार्टराइट और मैथ्यू वेड की जगह आरोन फिंच और पीटर हैंड्सकॉम्ब को टीम में शामिल किया गया है वहीं टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।