इस दौरान इंग्लैंड के मोईन अली ने आठ छक्के जड़े जो इस लिस्ट में जड़े गए सबसे ज्यादा छक्के थे। 24 सितंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच जबकि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का भी तीसरा मैच खेला गया।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 294 रनों का लक्ष्य दिया था जबकि इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 370 रनों का। मोईन अली ने इंग्लैंड की ओर से 102 रनों की पारी खेली थी जबकि आरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 124 रन बनाए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।