उन्होंने कहा निश्चित तौर पर मध्यक्रम में काफी दबाव है। मैं कुछ और मैच खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहूंगा। मैं प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। इस महीने के शुरू में श्रीलंका में वापसी पर तीन मैचों में दो अर्धशतक जमाने वाले पांडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे में सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद इंदौर में तीसरे मैच में उन्होंने नॉटआउट 36 रन बनाए।
इस सीरीज में कनार्टक के उनके साथी केएल राहुल को अभी तक मौका नहीं मिला है और पांडे को पता है कि उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वो चेन्नई और कोलकाता में चौथे नंबर पर उतरे थे जिसके बाद इंदौर में हार्दिक पांड्या को इस स्थान पर उतारा गया जिसमें वो सफल रहे थे। पांडे इस मैच में छठे नंबर पर उतरे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।