भारत पाक तनाव के बाद भी सुषमा स्वराज ने कराची की बच्ची को इलाज के लिए दिया वीजा
(DELHI, DELHI) विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने देश के मानवीय स्वभाव का परिचय देते हुए पाकिस्तान के कराची में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची महा शोएब को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए भारत आने का वीजा दे दिया है।
ट्विटर पर बच्ची की मां की ओर से किये गए अनुरोध का जवाब देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज टवीट किया है
हां हम भारत में आपकी सात वर्षीय बेटी की ओपन होट्र सर्जरी के लिए वीजा दे रहे हैं। हम उसके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना भी करते हैं।
गौरतलब है कि सुषमा संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए पिछले करीब एक सप्ताह से न्यूयॉर्क में थीं। बच्ची की मां निदा शोएब ने पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टवीट कर अपनी बच्ची को जल्दी मेडिकल वीजा देने की मांग की थी ताकि उसकी ओपन हार्ट सर्जरी की जा सके। निदा पिछले कई दिनों से दोनों को टवीट कर रही हैं।
निदा ने नोयडा के जेपी अस्पताल के डॉक्टर की चिटठी के साथ ही टवीट में अनुरोध किया था माननीय एसुषमास्वराज मैम। मेरी बेटी को ओपन हार्ट सर्जरी की जरूरत है। मैंने अगस्त में आवेदन किया था लेकिन अभी भी वीजा प्रक्रिया में है। कपया मदद करें। मैं आपकी बहुत आभारी रहूंगी।
नोएडा स्थित जेपी अस्पताल के पेडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी (बच्चों के हदय की सर्जरी करने वाले विभाग) के निदेशक डॉक्टर राजेश शमार् ने आठ अगस्त 2017 को सात वषीर्य मरीज महा शोएब उसके माता—पिता निदा महमूद और शोएब खालिद भाई मस्त अब्दुल हादी तथा परिवार के अन्य सदस्य को वीजा देने का अनुरोध किया है। उन्होंने पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग के नाम लिखी अपनी चिटठी में कहा है कि जितनी जल्दी संभव हो बच्ची को नोएडा के जेपी अस्पताल में सर्जरी के लिए आने की अनुमति दी जाए।
बच्ची की मां निदा के अनुसार, महा का स्वास्थ्य बहुत खराब है और वह स्कूल जाने जैसे सामान्य काम भी नहीं कर पा रही है। जब डॉक्टर शर्मा से मरीज महा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एक बार मरीज को अस्पताल आने दें, उसके बाद ही हम आगे कुछ बताने की स्थिति में होंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।