सपा के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन में निवार्चन की घोषणा होने के बाद अपने पहले संबोधन में सपा अध्यक्ष ने कहा आज देश के जो हालात हैं वह किसी से छुपे नहीं हैं। आज ना केवल उत्तर-प्रदेश बल्कि पूरे देश का किसान संकट में है। भाजपा के लोगों ने प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में कर्ज माफी का वादा किया था लेकिन जो कर्ज माफ होना चाहिये वह नहीं हुआ।
अखिलेश ने कहा भाजपा का सामना करने और उसे रोकने का काम सिर्फ समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जीएसटी की व्यवस्था बनाई गई है उससे बड़े पैमाने पर उद्योग और व्यापारी संकट में आ गए हैं। नोटबंदी से जो व्यापार रुका था वह जीएसटी के कारण बंद हो गया। इन दोनों ने मिलकर नौजवानों का रोजगार छीन लिया है।
अखिलेश ने कहा हम समाजवादी लोगों को संकल्प लेना होगा कि हम उनके पहाड़ जैसे झूठ का पदार्फाश करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जितनी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है उसका झूठ भी उतने ही बड़े पहाड़ जैसा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा उत्तर-प्रदेश और अपनी मौजूदगी वाले अन्य राज्यों में बड़ी ताकत से लोकसभा में पहुंचे। हमें संकल्प करना होगा कि सपा और उसकी साइकिल और तेजी से आगे बढ़ती जाए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।