12 अक्टूबर से टिकट बिकना शुरू लेकिन कीमत चौंका देगी आपको....
(DELHI, DELHI) ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैण्ड के बीच होने वाले पहले डे-नाइट मैच के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री गुरूवार की दोपहर से प्रारंभ होगी। इस बार छोटी टिकटों को खरीदनें के लिए क्रिकेट प्रेमियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि छोटी टिकटों में 28 प्रतिशत जीएसटी के साथ दूगना रेट देना पड़ेगा जबकि बड़े टिकटों के मूल्य में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।
11 अक्तूबर 2015 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में जो रेट बड़े टिकटों के थे वहीं आगामी मैच में भी लागू किए गए हैं जबकि छोटे टिकटों में जीएसटी के साथ दामों को भी बढ़ाया गया है। इससे सारा बोझ छोटे टिकट खरीदने वालों पर ही यूपीसीए ने डाल दिया है। सबसे कम रेट की टिकट बी गर्ल्स की 300 रूपए और अधिक दामों की टिकट वीआईपी पवेलियन 6 हजार रूपए की रहेगी
ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले डे-नाइट वनडे मुकाबले के लिए बॉक्स में बैठने वालों को 11 हजार रूपए प्रति सीट के हिसाब से देने होंगे। ये जानकारी यूपीसीए डायरेक्टर एसके अग्रवाल ने दी। उन्होंने कहा कि 12 अक्तूबर की दोपहर से ऑनलाइन टिकट बिक्री चालू होगी। ऑफलाइन टिकट में कम रेट के टिकटों को शामिल नहीं किया जाएगा। 26 को आएंगी दोनों टीमें। 29 अक्तूबर को होने वाले मैच के लिए भारत- न्यूजीलैण्ड की टीमें 26 अक्तूबर को होटल लैण्डमार्क आएंगी।
इसके बाद दोनों टीमें 27 व 28 को अभ्यास करेंगी। इसमें 27 की सुबह न्यूजीलैण्ड व शाम को भारत जबकि 28 अक्तूबर की सुबह भारत व शाम को न्यूजीलैण्ड की टीम अभ्यास करेगी। मैच के लिए सुबह 11:30 बजे से होगी एंट्री29 अक्तूबर को 1:30 बजे से होने वाले मैच के लिए दर्शकों की एंट्री सुबह 11:30 बजे से होगी। मैच प्रारंभ होने के बाद किसी को एंट्री नहीं प्रदान की जाएगी
वीआईपी पवेलियन- 6000 रुपए
वीआईपी पवेलियन- 5000 रुपए
पवेलियन बॉलकनी ए-5000 रुपए
पवेलियन ग्राउण्ड- 3000 रुपए
डी चेयर्स- 2000 रुपए
सी बालकनी- 1000 रुपए
सी स्टॉल- 1300 रुपए
ई- पब्लिक- 500 रुपए
बी-जनरल- 300 रुपए
बी- गर्ल्स- 300 रुपए
बॉक्स की सीट के लिए 11 हजार रूपए

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।