बता दें मुकुल रॉय ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि वे दुर्गापूजा के बाद पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दे देंगे। मुकुल रॉय की इस घोषणा के बाद तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था।
मुकुल रॉय ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान रॉय ने राज्यसभा सदस्यता से अपने इस्तीफे की चिट्ठी उन्हें सौंपी। मुकुल रॉय के जल्द ही बीजेपी का दामन थामने की भी चर्चा है। उन्होंने इससे पहले दिल्ली में पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय से भी मुलाकात की थी।
मुकुल रॉय का यह फैसला पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। उधर ऐसी चर्चा है कि मुकुल रॉय बीजेपी में जाएंगे लेकिन आरएसएस उनकी राह में बाधा बना हुआ है। इस वजह से मुकुल उन्हें मनाने के लिए पुरजोर कोशिशों में लगे हैं। मुकुल के करीबियों की मानें तो टीएमसी के बागी नेता ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव से मुलाकात करेंगे जो संघ के करीबी माने जाते हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।