BJP ज्वाइन करने वाले हार्दिक पटेल के साथी निखिल सवानी ने पार्टी छोड़ी
(GUJARAT, GUJARAT) पाटीदार अमानत आंदोलन समिति के नेता और हाल में ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हार्दिक पटेल के पूर्व साथी निखिल सवानी ने बीजेपी छोड़ दी है। उन्होंने आज एक कॉन्फ्रेंस करके पार्टी से अलग होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी में जाने का फैसला गलत था। सवानी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का वक्त मांगेंगे।

रविवार की देर रात पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक नरेंद्र पटेल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। नरेंद्र पटेल ने कहा कि हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए वरुण पटेल ने उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए 1 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। हालांकि वरुण पटेल ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

गुजरात में पाटीदार आंदोलन के नेता और हार्दिक पटेल के सहयोगी नरेंद्र पटेल ने दावा किया है कि बीजेपी ने उन्हें अपने पाले में शामिल करने के लिए एक करोड़ रुपये देने का ऑफर दिया था। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नरेंद्र पटेल ने मीडिया को 10 लाख रुपये कैश भी दिखाए जो कथित रूप से वरुण पेटल ने उन्हें दिए थे। उन्होंने कहा कि मुझे पहले 10 लाख रुपये दिए जा चुके हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।