शेरीन को शारीरिक विकास संबंधी समस्या थी और उसे बात करने में दिक्कत होती थी। उसे दो हफ्ते से ज्यादा समय तक तलाश और जांच करने के बाद अमेरिका की पुलिस ने मंगलवार को म़त घोषित किया। वह सात अक्तूबर से लापता थी। शेरीन के पिता वेस्ले मैथ्यूज ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी दूध पी रही थी। उसी दौरान दूध अटकने के कारण उसका दम घुट गया और उसने उसका शव घर से बाहर निकाला क्योंकि उसे लगा कि उसकी मौत हो गई है।
पुलिस को विरोधाभासी बयान देने के कारण मैथ्यूज को फिर से गिरफ्तार किया गया और उस पर प्रथम श्रेणी के संगीन अपराध के तहत आरोप लगाए गए हैं। इस गिरफ्तारी से एक दिन पहले उपनगरीय डलास में मैथ्यूज के घर के पास एक सुरंग में एक बच्ची का शव मिला था।
मौत के कारण की अभी जांच की जा रही है लेकिन इस खबर से पूरे टेक्सास और आसपास के इलाकों में लोग स्तब्ध दुखी और गुस्से में हैं और बच्ची के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं। वेस्ले की पत्नी सिनी मैथ्यूज एक पंजीकत नर्स है और वह टना के समय अपने कमरे में कथित रूप से सो रही थी। वह शायद बच्ची की मदद कर सकती थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।