शुक्रवार को इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में महाराष्ट्र ने दूसरी पारी सात विकेट पर 282 रन बनाकर घोषित कर दी। उसने पहली पारी में 41 रनों की बढ़त बनाई थी। इस तरह उसने उत्तर प्रदेश को जीतने के लिए 324 रनों का लक्ष्य दिया। यूपी की शुरुआत गड़बड़ रही। उसने अलमास शौकत (03) व हिमांशु असनोरा (07) सिर्फ 34 रनों के योग पर आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए अक्शदीप नाथ व ओपनर शिवम चौधरी ने स्कोर 84 रन तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर शिवम अपने 35 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। अगले बल्लेबाज सुरेश रैना ने एक बार फिर सबको निराश किया। वह सिर्फ 05 रन बनाकर खुराना की गेंद पर कैच दे बैठे।
उत्तर प्रदेश को इस बुरे दौर अक्शदीप नाथ और रिंकू सिंह ने निकाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने उत्तर प्रदेश को जीत की स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों 112 रनों की साझेदारी कर स्कोर 217 रनों तक पहुंचा। इसी स्कोर पर अक्शदीप नाथ आउट हो गए। उन्होंने 79 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद अन्य कोई बल्लेबाज एक छोर पर टिके रिंकू सोनकर का साथ नहीं दे पाया। सौरभ 23 रन बनाकर आउट हुए। इम्तियाज पहली पारी में 71 रन बनाने वाले एकलव्य द्विवेदी व अंकित राजपूत बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उत्तर प्रदेश की दूसरी पारी 292 रनों पर सिमट गई।
रिंकू सिंह आखिर तक नाबाद रहे। उन्होंने 122 रन बनाए। इसमें उन्होंने 136 गेंदों का सामना किया और 13 चौके व दो छक्के जमाए।
महाराष्ट्र के गेंदबाज खुराना ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में भी छह विकेट लिये।
महाराष्ट्र पहली पारी : 312 रन
उत्तर प्रदेश पहली पारी : 271 रन
महाराष्ट्र दूसरी पारी : 7 विकेट पर 282 रन - पारी घोषित
उत्तर प्रदेश दूसरी पारी :
शिवम चौधरी का बावने बो अक्षय 35, अलमास शौकत एलबीडब्ल्यू बो खुराना 03, हिमांशु असनोरा एलबीडब्ल्यू बो जोप 07, अक्शदीप नाथ बो खुराना 79, सुरेश रैना का जोप बो खुराना 05, रिंकू सिंह नाबाद 122, सौरभ कुमार बो संकलेचा 23, इम्तियाज का नौशाद बो खुराना 00, एकलव्य द्विवेदी का नौशाद बो खुराना 00, अंकित राजपुत बो खुराना 00, विनात पवार रन आउट 01.
अतिरिक्त : 17 रन, कुल : 68 ओवर में 292 रनों पर आल आउट
विकेट पतन : 1-13(अलमास) 2-34(हिमांशु), 3-84(शिवम), 4-105(रैना), 5-217(अक्शदीप), 6-254(सौरभ) 7-257(इम्तियाज), 8- 257(एकलव्य), 9-279(अंकित), 10-292(विनीत).
गेंदबाजी : खुराना 34-0-131-06, जोप 12.1-01-51-01, अक्षय 09-01-56-01, गुगाले 05-01-22-00, संकलेचा 5.5-00-13-01, श्रीकांत 02-00-04-00
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।