कांग्रेस 3 नवंबर तक करे अपना स्टैंड क्‍लीयर नहीं तो उठाएंगे ये कदम......
(DELHI, DELHI) गुजराज में पाटीदार समाज के चर्चित नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को तीन नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। हार्दिक पटेल ने कहा है कि अगर पाटीदार समुदाय को आरक्षण के मामले पर कांग्रेस ने अपना स्टैंड क्लीयर नहीं किया तो उनका हाल भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तरह होगा।
3/11/2017तक कोंग्रेस पाटीदार को संवैधानिक आरक्षण कैसे देंगी उस मुद्दे पर अपना स्टेण्ड क्लीयर कर दे नहीं तो अमित शाह जैसा मामला सूरत में होगा
हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस बताएं कि वह पाटीदार को संवैधानिक आरक्षण कैसे देगी। नहीं तो सूरत में अमित शाह की सभा में जो हुआ था वैसा ही कांग्रेस साथ भी होगा।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सूरत में पटेल सम्मान कार्यक्रम के तहत अमित शाह सभा करने पहुंचे थे। इस सभा में हार्दिक के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था और तोड़फोड़ की थी। इस दौरान हार्दिक के समर्थन में नारे भी लगे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को काबू किया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।