(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के उजीर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने इशारों ही इशारों में कांग्रेस के कार्यकाल पर सवाल उठाए। पीएम ने विपक्ष पर भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने डिजिटल लेनदेन को लेकर भी कांग्रेस के अविश्वास को चुनौती देने की बात कही और अपनी उपलब्धियां भी गिनाईं। पीएम ने मंजुनाथ मंदिर में दर्शन किए और मंदिर के धर्माधिकारी डॉ. वीरेंद्र हेगड़े के साथ मंच साझा किया। उजीर में अपने भाषण में पीएम ने कहा, श्किसी प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से जब एक रुपया चलता है तो गांव पहुंचने तक केवल 15 पैसा ही पहुंचता है। मैं पूछना चाहता हूं कि इस एक रुपये को घिसने वाला पंजा कौन सा है? वह पंजा किसका है जो एक रुपये को घिसकर 15 पैसे कर देता था?श् उन्होंने यह भी साफ किया कि केंद्र सरकार में दिल्ली से मिला हर लाभ जनता तक पहुंचता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।