नोटबंदी की पहली वर्षगांठ को काला दिवस के रुप में मनाने के कांग्रेस के फैसले पर प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टी कालाधन दिवस मनाएगी और उनका पुतला फूंकेगी क्योंकि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके संघर्ष से नाराज है। मोदी ने कहा कि गरीब और मध्य वर्ग काम पर लौट गए हैं लेकिन बेईमान लोग उनसे नाराज हैं, वे उनसे बदला लेना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने उन्हें बैग का सारा नकद बैंक में जमा करने के लिए विवश कर दिया।
बीजेपी के पक्ष में प्रचंड जनादेश देने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने तब काफी तरक्की की जब प्रेम कुमार धूमल राज्य के मुख्यमंत्री थे और अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री क्योंकि केंद्र सरकार ने खूब पैसा दिया। धूमल ने राज्य के विकास में उसका प्रभावी तरीके से उपयोग किया। मोदी ने कहा कि वह और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार धूमल राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जायेंगे और इसके लिए राज्य के बुनियादी ढांचे और पर्यटन क्षेत्र को नई रफ्तार की जरुरत है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।