‘...दाम बांधो, काम दो, वर्ना खाली करो सिंहासन’
(India)
चुनावी मौसम में कांग्रेस पार्टी और खासतौर से राहुल गांधी की ओर से बीजेपी सरकार पर एक के बाद एक तीखे हमले हो रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार अगर बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी को नियंत्रित नहीं कर सकती तो उन्हें अपनी सीट छोड़ देनी चाहिए। राहुल ने ट्वीट किया, ‘महंगी गैस, महंगा राशन, बंद करो खोखला भाषण, दाम बांधो, काम दो, वर्ना खाली करो सिंहासन।’ गौरतलब है कि कुकिंग गैस के दाम में बुधवार को 4.50 रुपये प्रति सिलिंडर के हिसाब से बढ़ोत्तरी हुई है। जुलाई 2016 में सरकार ने इस पर सब्सिडी खत्म करने के लिए हर महीने दाम बढ़ाने का फैसला किया था। उसके बाद से अब तक 19 बार रेट्स में वृद्धि की जा चुकी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।