जब बिहार सरकार के खजाने और प्राप्त राजस्व के पैसे से भुगतान किया जा रहा हो, तो आरक्षण क्यों नहीं लागू किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आउट सोर्सिंग की नौकरियों में आरक्षण बिल्कुल सही है। बिहार में इसका पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्रों में आरक्षण के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर बहस होनी चाहिए।
नीतीश ने गुजरात में पाटीदार को आरक्षण के मुद्दे पर पूछे जाने पर कहा कि वह पहले ही इसके लिए समर्थन दे चुके हैं और इसमें उनके रूख में परिवर्तन की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इसे कृषि क्षेत्र के संकट के रूप में देखते हैं। संकट के कारण कृषि क्षेत्र में जुड़े ऐसे लोग जो पहले आरक्षण का विरोध किया करते थे अब वे अपने लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।