Gujrat Election : Tweets पर बोले राहुल गांधी- राजनीतिक मुद्दों पर किए गए ट्वीट मेरे
(NewDelhi, NewDelhi) गुजरात के तीन दौरे पर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बनासकांठा में सोशल मीडिया टीम के वॉलेंटियर्स को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने @officeOfRG के हैंडल से हो रहे ट्विट पर कहा, "तीन-चार लोगों की एक टीम है जिसे मैं सुझाव देता हूं और उसके बाद हम ट्वीट करते हैं। यह भी बताया कि बर्थडे या नियमित काम से जुड़े ट्वीट वह नहीं करते हैं। राजनीतिक मुद्दों पर किए गए ट्वीट मेरे होते हैं।"
आपको बता दें कि गुजरात में तीन दिवसीय सड़क यात्रा के दौरान राहुल गांधी उत्तर गुजरात के छह जिलों का दौरा करेंगे। दौरे में वह महिलाओं, ग्रामीणों और विभिन्न समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात करेंगे। आज वह बनासकांठा जिले में अम्बाजी मंदिर भी जाएंगे। वहीं दूसरी ओर बनासकांठा में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी होंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव दो चरण में नौ दिसंबर और 14 दिसंबर को होने हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।