चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव : Congress के नीलांशु चतुर्वेदी 14,100 हजार वोटों से जीते
(Satna, Satna) मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने अपनी सीट बरकरार रखी है। कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी ने बीजेपी उम्मीदवार शंकरदयाल त्रिपाठी को 14,100 मतों से हराया। इस उपचुनाव में 9 निर्दलीय सहित 12 उम्मीदवार मैदान में थे।
चित्रकूट में 9 नवंबर को हुए मतदान में 65.07 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के निधन के कारण कराया गया था। बीजेपी और कांग्रेस ने चित्रकूट में जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया था। बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रचार के अंतिम दिनों में कई सभाएं और रोड शो किए। उनके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान सहित प्रदेश के अनेक मंत्री क्षेत्र में डेरा डाले रहे।
कांग्रेस की ओर से यहां पूर्व केंद्रीय मंत्रियों कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभाएं की थीं। ये सीट मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है, इसलिए उन्होंने यहां काफी समय दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने भी यहां प्रचार किया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।