कांग्रेस ने केजरीवाल को दिखाया काला झंडा, सुखपाल सिंह खैरा का इस्तीफा मांगा...
(DELHI, DELHI) अकाली दल और कांग्रेस सदस्यों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काफिले को काला झंडा दिखाया। केजरीवाल वायु प्रदूषण पर चर्चा के लिये हरियाणा के समकक्ष मनोहर लाल खट्टर से मिलने आए थे। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा के इस्तीफे की मांग की। खैरा को फजिल्का की अदालत ने ड्रग मामले में तलब किया है। अकाली दल के नेता हरमनप्रीत सिंह कहा कि केजरीवाल ने हमेशा पंजाब के युवाओं को ड्रग एडिक्ट बताया है। लेकिन जब उनके अपने नेता सुखपाल खैरा को ड्रग के एक मामले में अदालत ने तलब किया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। क्यों वह खैरा के इस्तीफे की मांग नहीं कर रहे हैं।
प्रिंस ने कहा कि हम मांग कर रहे हैं कि केजरीवाल को खैरा से इस्तीफा मांगना चाहिए। हाथ में काला झंडा और तख्तियां लिये प्रदर्शनकारी केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कुछ के हाथों में सफेद पाउडर वाले पैकेट थे जिसे पुलिस ने उनसे छीन लिया। ड्रग मुद्दे पर दोहरा मानदंड अपनाने का केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कहा कि केजरीवाल ड्रग के खिलाफ बोला करते थे और अब उनके अपने नेता को ड्रग के एक मामले में अदालत ने तलब किया है। वह उन्हें इस्तीफा देने के लिये नहीं बोल रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।