उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा से चुनाव लड़ेंगे। पटेल का यह पारंपरिक निवार्चन क्षेत्र है। इसके साथ ही भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख जितूभाई वघानी भावनगर पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। गुजरात में दो चरणों में नौ व 14 दिसंबर को चुनाव होने हैं। इसमें पहले चरण में 19 जिलों के 89 निवार्चन क्षेत्र व दूसरे चरण में 14 जिलों के 93 निवार्चन क्षेत्रों में मतदान होना है।
यह सूची भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति में विचार-विमर्श के कुछ दिनों बाद आई है। अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया था। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की शुरुआत 14 नवंबर से हो चुकी है। मतगणना 18 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा से और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जीतुभाई वाघानी भावनगर पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। गुजरात में दो चरण में चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को हिमाचल के साथ ही आएंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।