समय का पालन करने और अपनी शिष्टता के लिए जाना जाने वाला जापान भी इस घटना से हैरान है। तोक्यो और उसके उत्तरी उपनगरों को जोड़ने वाली सुकुबा एक्सप्रेस ट्रेन मिनामी नगरेयामा स्टेशन से 9:44:40 की बजाए 9:44:20 पर रवाना हो गई थी। सुकुबा एक्सप्रेस कंपनी की ओर से जारी माफी में कहा गया यात्रियों को हुई भारी परेशानी के लिए हम बहुत अधिक माफी चाहते हैं।
फर्म का कहना है हालांकि इस संबंध में किसी यात्री ने कोई शिकायत नहीं की है। इस घटना के कारण किसी यात्री की ट्रेन नहीं छूटी थी। बुलेट ट्रेन सहित जापान की रेलवे प्रणाली अपनी समयबद्धता के लिए प्रसिद्ध है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।