रोशनी की वजह से खेल रुका, भारत ने 49 रन की बनायी बढ़त...
(DELHI, DELHI) भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 172 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 294 रन बनाए। टीम इंडिया ने दूसरी पारी खेलते हुए 1 विकेट खोकर 173 रन बना लिए। इसके बाद कम रोशनी की वजह से खेल को रोक दिया गया। लोकेश राहुल 73 रन और चेतेश्वर पुजारा 2 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन शतक लगाने से चूक गए। वो 116 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 94 रन बनाकर आउट हो गए।
चौथा दिन - डिकवेला और चंडीमल ने पारी को आगे बढ़ाया और अर्धशतकीय साझेदारी की। इसके बाद चंडीमल 28 रन और डिकवेला 35 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद दाशुन शनका बैटिंग करने आए लेकिन बिना खाता खोले ही भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए। वहीं दिलरुवान परेरा 5 रन बनाकर शमी का शिकार बने। टीम के बेहतरीन गेंदबाज रंगना हेरथ ने पारी को संभला और 67 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए। इसके ठीक बाद लकमल 16 रन बनाकर शमी की गेंद पर आउट हुए। अंत में गमगे नाबाद रहे।
सदीरा समरविक्रमा और दिमुथ करूनारतने ओपनिंग करने आए। इन दोनों बल्लेबाजों ने शुरूआत तो अच्छी की, लेकिन फिर भुवनेश्वर कुमार की गेंद के सामने टिक नहीं पाए और आउट हो गए। समरविक्रमा ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। वहीं करूनारतने 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद लाहिरू थिरिमाने और एंजेलो मैथ्यूज ने पारी को संभाला। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि इसके बाद ये दोनों भी उमेश यादव की गेंद पर आउट हो गए। खेल खत्म होने तक चंडीमल 13 रन और डिकवेला 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी की। भुवी ने 27 ओवर में 88 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके साथ ही 5 मेडन ओवर भी निकाले। वहीं शमी ने 26.3 ओवर में 100 रन देकर 4 विकेट झटके। शमी ने भी 5 मेडन ओवर फेंके। वहीं उमेश यादव ने 20 ओवर में 79 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
भारत लोकेश राहुल शिखर धवन चेतेश्वर पुजारा विराट कोहली कप्तान अजिंक्य रहाणे रविचन्द्रन अश्विन ऋध्दिमान साहा विकेटकीपर रविन्द्र जडेजा भुवनेश्वर कुमार मोहम्मद शमी उमेश यादव
श्रीलंका दिमुथ करुनारतने सदीरा समरविक्रमा लहिरु थिरिमाने एंजेलो मैथ्यूज दिनेश चंडीमल कप्तान) निरोशन डिकवेला विकेटकीपर दासुन शनका दिलरुवान परेरा रंगना हेरथ सुरंगा लकमल लहीरु गमगे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।