संजय लीला भंसाली के बारे में ये क्या कह गए योगी आदित्यनाथ...
(DELHI, DELHI) फिल्म पद्मावती को लेकर जारी विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विवाद के लिए संजय लीला भंसाली भी जिम्मेदार हैं। जनभावनाओं से खिलवाड़ का अधिकार किसी को नहीं है।
गोरखनाथ मंदिर में मीडियाकर्मियों से मुखातिब योगी आदित्यनाथ ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि फिल्म के विरोध में प्रदर्शन और करने वाले जितने जिम्मेदार हैं, उतनी ही गलती संजय लीला भंसाली ने भी की। यदि प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई होगी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली जनभावनाओं से खिलवाड़ करने के आदी बन चुके हैं।
फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को मिली धमकी के बाबत मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। चाहे वह संजय लीला भंसाली हों या कोई और। मुझे लगता है कि धमकी देने वाले दोषी हैं तो भंसाली भी कम दोषी नहीं हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योगी ने कहा कि सभी को ऐसे बयानों से परहेज करना चाहिए। एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। यदि सभी ऐसी भावना रखेंगे तो समाज में सौहार्द स्थापित होगा। उन्होंने फिल्म के प्रदर्शन को लेकर सरकार अपना स्टैंड स्पष्ट कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रदेश के हित में फैसला लेंगे। कानून-व्यवस्था सर्वोपरि है। कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।