महिला क्रिकेट में इससे पहले का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की ही मेग लैनिंग (18 चौके) के नाम पर था, जबकि पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में एक पारी में सबसे ज्यादा चौके हर्शल गिब्स, एरन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल (तीनों 14) ने लगाए हैं।
मूनी की शानदार पारी के बावजूद इंग्लैंड की महिला टीम ने डेनिली वाइट की सेंचुरी से तीसरे टी-20 मैच में चार विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम की। मूनी के नॉटआउट सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट 178 रन बनाए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।