मैच के पहले दिन श्रीलंका के ऑलआउट होने के बाद लोकेश राहुल और मुरली विजय बैटिंग करने आए। इस दौरान राहुल महज 7 रन बनाकर गमागे की गेंद पर आउट हो गए और दिन खत्म होने तक भारत का स्कोर 11 रन पर 1 विकेट रहा। दूसरा दिन टीम इंडिया के लिए बेहद खास रहा। मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया को ठोस शुरूआत दी। मुरली ने टेस्ट करियर का 10वां शतक जड़ा। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट करियर का 14वां शतक जड़ा। हालांकि इसके बाद मुरली आउट हो गए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 107 रन की बढ़त बना ली।
कप्तान दिनेश चंडीमल और ओपनर दिमुथ करुणारत्ने की अर्धशतकीय पारी की मदद से श्रीलंका ने ऑलआउट होने से पहले पारी में 205 रन बनाए। इन दोनों के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पाया। सदीरा समरविक्रमा 13 रन और निरोशन डिकवेला 24 रन बनाकर आउट हुए। वहीं थिरिमाने 9 रन मैथ्यूज 10 रन और परेरा 15 रन बनाकर आउट हुए।
टीम इंडिया की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए रविचन्द्रन अश्विन ने 4 विकेट झटके। वहीं रविन्द्र जडेजा और ईशांत शर्मा ने 3-3 विकेट हासिल किए। उमेश यादव ने 16 फेंके लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।
भारत: लोकेश राहुल मुरली विजय चेतेश्वर पुजारा विराट कोहली कप्तान अजिंक्य रहाणे रोहित शर्मा रिध्दिमान साहा विकेटकीपर रविचन्द्रन अश्विन रविन्द्र जडेजा उमेश यादव ईशांत शर्मा
सदीरा समरविक्रमा दिमुथ करुणारत्ने लहिरु थिरिमाने एंजेलो मैथ्यूज दिनेश चंडीमल कप्तान निरोशन डिकवेला विकेटकीपर दसुन शनका दिलरुवान परेरा रंगना हेरथ सुरंगा लकमल लहिरु थिरिमाने
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।