गौरतलब है कि नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड एनएसजी की सुरक्षा अब लालू प्रसाद के पास नहीं रहेगी। उधर सांसद शरद यादव की सुरक्षा घटाई गई है। जानकारी के मुताबिक जीतन राम मांझी को सीआरपीएफ की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। केन्द्र सरकार ने उनके जेड प्लास की सुरक्षा घेरा हटाने का निर्णय लिया है। अब उनकी सुरक्षा में तैनात सभी सीआरपीएफ जवान हटा लिए गए हैं।
माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री के नाते जीतन राम मांझी को बिहार सरकार द्वारा स्पेशल सिक्यूरिटी ग्रुप का सुरक्षा घेरा मिला हुआ है। इसी को देखते हुए सीआरपीएफ की उनकी सुरक्षा वापस ली गई है। उधर शरद यादव की सुरक्षा को जेड की जगह वाई प्लस कर दिया गया है।
लालू प्रसाद को लम्बे समय से जेड प्लास श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी। उनकी सुरक्षा में एनएसजी के अलावा सीआरपीएफ और बिहार पुलिस तैनात है। अब उनकी सुरक्षा जेड प्लास के बजाए जेड श्रेणी की कर दी गई है। केन्द्र सरकार द्वारा दी गई एनएसजी की सुरक्षा अब उनके पास नहीं रहेगी। हालांकि सीआरपीएफ उनकी सुरक्षा में तैनात रहेगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।