अयोध्या को मिला पहला मेयर BJP उम्मीदवार ऋषिकेश उपाध्याय विजयी अलीगढ़ में BSP को मिली जीत
(Lucknow, Lucknow) निकाय चुनाव के बाद शुक्रवार को वह दिन आ गया है जब नगरों और महानगरों की मिनी सरकार का फैसला आयेगा। प्रत्याशियों ही नही जनता जनार्दन को भी आज आने वाले मतदाताओं के फैसले का बेताबी से इंतजार है। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मतगणना पूरे देश में एक साथ सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक अबतक के रुझानों के मुताबिक नगर निगम चुनाव में बीजेपी को भारी बढ़त मिली है. लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, इलाहबाद, झांसी, अयोध्या, मथुरा, वाराणसी और गोरखपुर में बीजेपी आगे चल रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।