UP निकाय चुनाव मे बीजेपी के मुकेश आर्यबन्धु बने मथुरा के पहले मेयर
(DELHI, DELHI) निकाय चुनाव के बाद शुक्रवार को वह दिन आ गया है जब नगरों और महानगरों की मिनी सरकार का फैसला आयेगा। प्रत्याशियों ही नही जनता जनार्दन को भी आज आने वाले मतदाताओं के फैसले का बेताबी से इंतजार है। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना पूरे देश में एक साथ सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक अबतक के रुझानों के मुताबिक नगर निगम चुनाव में बीजेपी को भारी बढ़त मिली है लखनऊ मेरठ गाजियाबाद सहारनपुर इलाहबाद झांसी अयोध्या मथुरा वाराणसी और गोरखपुर में बीजेपी आगे चल रही है।
फैज़ाबाद की बीकापुर नगर पंचायत में चेयरमैन पद पर 415 मतों से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी जुग्गी लाल यादव चुनाव जीते जुग्गी लाल यादव को 1770 मत मिले जबकि बीजेपी प्रत्याशी राकेश पांडेय राना को 1365 मत प्राप्त हुए।
भाजपा के मुकेश आर्यबन्धु बने मथुरा के पहले मेयर, 22125 मतों से कांग्रेस के मोहन सिंह को हराया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।