गुजरात चुनाव में, वलसाड के धर्मपुर में पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस को मिलनी चाहिए सजा
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के वलसाड स्थित धरमपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने एक बार फिर से इस रैली में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी पर हमला बोला। रविवार को भी पीएम मोदी राजकोट में रैली को संबोधित किया था और कांग्रेस पर निशाना साधा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वलसाड रैली में कहा कांग्रेस कभी भी गुजरात से आने वाले नेताओं को न तो बर्दाश्त कर सकती है और न ही उन्हें स्वीकार कर सकती है। पीएम ने कांग्रेस पर गुजरात को बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने कहा कि जहांगीर की जगह जब शाहजहां आए क्या तब कोई चुनाव हुआ था? जब शाहजहां की जगह औरंगज़ेब आए तब कोई चुनाव हुआ था? यह तो पहले से ही पता था कि जो बादशाह है, उसके बच्चे को ही सत्ता मिलेगी। पीएम मोदी ने यहां पर यह भी कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुद मानते है की कांग्रेस पार्टी नहीं है एक कुनबा है। आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव की तुलना मुगलकाल से की थी और पीएम मोदी ने इसी बात पर पार्टी पर हमला बोला।
पीएम मोदी ने यहां पर कई और मुद्दों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओबीसी कमीशन को एक संवैधानिक दर्जा देने से क्यों कतरा रही है? पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार एक बिल लेकर आई औीर इस बिल को राज्यसभा में लटका दिया गया। पीएम मोदी ने कहा कि पिछड़ी जाति के लोगों को कांग्रेस को सजा देनी चाहिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।