कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। माना जा रहा है राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए 75 से अधिक नामांकन दाखिल होंगे। नामांकन पत्र शाम साढ़े तीन बजे तक दाखिल किए जा सकते है। इसके बाद पार्टी के चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मुल्ला पल्ली रामचन्द्रन नामांकन पत्रों की कुल संख्या का ऐलान करेंगे।
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले राहुल गांधी अकेले उम्मीदवार हैं। ऐसे में उनका अध्यक्ष चुना जाना तय है। पांच दिसम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि 11 दिसम्बर है । इसलिए 11 दिसंबर को शाम पांच बजे राहुल गांधी को औपचारिक तौर पर अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा।
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके घर पर मुलाक़ात की। इसके बाद माथे पर टीका लगाए राहुल गांधी पार्टी मुख्यालय पहुंचे और सभी प्रदेश कांग्रेस की तरफ से दाखिल किए जाने वाले नामांकन पत्रों को स्वीकार करते हुए उनपर हस्ताक्षर किए। इस दौरान पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल रहा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।