जी हां कच्छ के अंजार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अपनी किचन का पूरा हाल बयां कर दिया। हालांकि उनका मकसद था किचन में रखे गुजराती चीजों के जरिए अपने आप को गुजरात के लोगों से जोड़ना। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा- कल मेरी बहन मेरे घर आयी। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हारे रसोई घर में सब गुजराती सामान है खाखरा गुजराती मूंगफली गुजराती अचार गुजराती।
राहुल ने रैली में आगे कहा- तो आप लोगों ने मेरी आदतें बिगाड़ दीं और मेरा वजन बढ़ रहा है। गौरतलब है कि चुनाव से पहले दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस की तरफ से धुआंधार प्रचार किया जा रहा है। राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से 9 दिसंबर को होने जा रहे पहले चरण के 89 सीटों के लिए वोटिंग होगी। पहले चरण में कुल 923 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं। जबकि बाकी 93 सीटों के लिए 14 दिसंबर को वोट पड़ेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।