पहली बार पत्नी के साथ दिखे भुवी, पहले वनडे के लिए धर्मशाला पहुंचीं टीम इंडिया
(DELHI, DELHI) भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 10 दिसम्बर को धर्माशाला में खेला जायेगा। इसके लिए टीम इंडिया धर्मशाला पहुंच चुकी है। टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी पत्नी के साथ दिखे। यह पहली बार है जब भुवी शादी होने के बाद अपनी पत्नी के साथ दिखे हैं।
भुवनेश्वर कुमार के अलावा टीम के इंडिया के मौजूदा वनडे कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका के साथ दिखे। इसने साथ ही शिखन धवन हार्दिक पांड्या कुलदीप यादव और अक्षर पटेल भी दिखे हैं।
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला वनडे धर्मशाला में खेले जाने के बाद दूसरा वनडे मैच मोहाली में खेला जायेगा। वहीं तीसरा और सीरीज का आखिरी वनडे विशाखापट्टनम में 17 दिसम्बर को खेला जायेगा। इस सीरीज के बाद 3 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेली जायेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।