राहुल ने ट्वीटर पर कहा है गुजरात में 22 सालों से भाजपा की सरकार है। मैं केवल इतना पूछूंगा क्या कारण है इस बार प्रधानमंत्री जी के भाषणों में विकास गुम है मैंने गुजरात के रिपोर्ट कार्ड से 10 सवाल पूछे उनका भी जवाब नहीं। पहले चरण का प्रचार ख़त्म होने तक घोषणा पत्र नहीं।
राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा है मतदाताओं की भागीदारी लोकतंत्र की आत्मा होती है। गुजरात चुनाव में पहली बार वोट डाल रहे युवा साथियों का बहुत स्वागत और अभिनन्दन। गुजरात की जनता से अपील है कि भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।
गौरतलब है कि लगातार दोनों पक्षों की ओर से सियासी बयानबाजी की जा रही है। पीएम मोदी की तरफ से लगातार बयानों को तूल देने और उसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिशें की जा रही है और इस नाम पर भावुक अपील की जा रही है। ऐसे में राहुल गांधी की तरफ से सवाल इसी मायने में है कि विकास की बात ना कर इधर उधर की बातें क्यों की जा रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।